Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

माहुरकर पुण्यतिथि : मजदूर संघ कार्यालय में पुष्प अर्पित, रेलवे अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

पदाधिकारियों ने पूर्व महामंत्री को याद किया।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री दादा जेजी माहुरकर की तृतीय पुण्यतिथि पर मजदूर संघ कार्यालय में पुण्यतिथि का आयोजन किया। मंडल मंत्री अभिलाष नगर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ पदाधिकारियों ने माहुरकर के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित श्रद्धांजलि दी।

 

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि मजदूर संघ कार्यालय में मुख्य आयोजन के बाद सभी रेलवे अस्पताल पहुंचे। वहां एसीएमएस श्रीमती अनामिका अवस्थी, डॉ. अवधेश अवस्थी, डॉ.अविनाश कुमार, मजदूर संघ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिवारों को फल वितरित किए। स्वर्गीय माहुरकर को वहां भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, महेंद्र सिंह गौतम, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र राठौर, शाखा सचिव संजय कुमार, अरविंद शर्मा, रणधीर सिंह गुर्जर, अमित कुमार, अशोक टंडन, इमरान खान, योगेश पाल, धीरज प्रजापति, चांद खान, धर्मेश रोज, सहित अन्य मौजूद रहेl

Leave A Reply

Your email address will not be published.