Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

जिंदगी का आगाज : रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया

-कामाख्‍या-गांधीधाम एक्‍सप्रेस के स्‍लीपर कोच में कर रही थी सफर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री ने शुक्रवार बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन संख्या 15668 कामाख्‍या गांधीधाम एक्‍सप्रेस के स्‍लीपर कोच में कानपुर सेंट्रल से छायापुरी के लिए यात्रा कर रही एक महिला यात्री का प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ऑन ड्यूटी चेकिंग स्‍टॉफ को इसकी सूचना मिलते ही वाणिज्‍य कंट्रोल रतलाम को रतलाम स्‍टेशन पर डॉक्‍टर एवं एंबुलेंस उपलब्‍ध कराने का मैसेज दिया गया। वाणिज्‍य कंट्रोल द्वारा तत्‍परता से इसकी सूचना संबंधित विभागों की दी गई ।


रतलाम स्‍टेशन पर ट्रेन आगमन से पूर्व रेलवे चिकित्‍सालय के डॉक्‍टर अपनी टीम के साथ, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, वाणिज्‍य विभाग के कर्मचारी संबंधित कोच के सामने पहुंचे। संबंधित महिला को ट्रेन से उतारते ही रतलाम स्‍टेशन पर ही प्रसव हो गया। रेलवे चिकित्‍सालय के डॉक्‍टर एवं नर्स ने महिला यात्री की प्राथमिक उपचार कर रेलवे एम्‍बुलेंस से बाल चिकित्‍सालय रतलाम भेजा। रेलवे के डॉक्‍टर ने बताया कि मॉं और बच्‍चा दोनों स्‍वस्‍थ हैं।
मामले में रेलवे पीआरओ ने बताया कि त्वरित सूचना में भी इस प्रकार की सुविधाएं शीघ्रता से उपलब्‍ध कराना एक सु‍व्‍यवस्थित टीम वर्क को प्रदर्शित करता है। रतलाम मंडल यात्री सेवा के साथ इस प्रकार के मानव सेवा के लिए भी सदैव तत्‍पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.