Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

मजदूर संघ मंडल अध्यक्ष रफ़ीक भाई को महाप्रबंधक ने दी बिदाई, कहा- रिटायरमेंट की शुभकामनाएं

-पीएनएम में जीएम के अलावा मजदूर संघ पदाधिकारी रहे मौजूद।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के रतलाम मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी को मुंबई में हुई जीएम पीएनएम बैठक में सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी।
मुंबई में 24 अगस्त को मुख्यालय में पीएनएम बैठक आयोजित की गई थी। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी को महाप्रबंधक महोदय गुलदस्ता भेंट कर सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष शरीफ खान पठान, महामंत्री आरजी काबर, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, कार्यकारी महामंत्री हीरेन मेहता, सहायक महामंत्री बीके गर्ग, रतलाम मंडल के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अहमदाबाद मंडल के मंडल मंत्री आरए भाटिया, भावनगर मंडल के मंडल मंत्री भरत भाई डाबी, मुंबई मंडल के मंडल मंत्री किरण पाटिल व वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के जोनल स्तर के पदाधिकारी व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds