Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन: विधायक चेतन्य काश्यप ने सुनाए छात्र जीवन के रोचक किस्से, कहा-नए कमरें निर्माण कराएंगे

-एक साथ मिले तो कॉलेज समय में मौज मस्ती के दिन भी याद किए।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पूर्व छात्र संगठन का मिलन समारोह आज का आयोजन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व छात्र एवं विधायक चेतन्य काश्यप रहे। उन्होंने इसी कॉलेज में अपने छात्र जीवन के रोचक किस्से सुनाए। वहीं पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों ने अपने मौज मस्ती के दिन भी याद किए। आयोजन के पूरे समय माहौल खुशनुमा दिखाई दिया तथा सभी आपाधापी के तनाव को मुक्त निश्चिन्त भाव से बैठे रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता 1952 बैच की छात्रा हांसी सिवानी ने की तथा विशेष अतिथि प्राचार्य डॉ. वायके मिश्र, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद कर्मचंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. वायके मिश्र, समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सचिव अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, सह सचिव देवेंद्र वाधवा, प्रोफेसर राजू हारोर, प्रोफेसर अर्चना भट्ट ने किया। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य मिश्रा ने दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्विनी शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र संगठन द्वारा गरीब छात्रों को पुस्तक, खेलकूद सामग्री, छात्रवृत्ति, योजना, कैरियर काउंसलिंग शुरू की जाएंगी। साथ ही आपने शहर में विश्वविद्यालय की शुरुआत हो, इसके लिए भी प्रयास किया जाए। कार्यक्रम को विनोद कर्मचंदानी एवं हांसी सिवानी ने भी संबोधित किया।

वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप बदला

अपने उद्बोधन में शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पूर्व छात्र संगठन का गठन एवं उद्देश्य के लिए हर आवश्यक मदद की जाएगी। वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप बदला है। अतः हमें संयुक्त रूप से छात्रों के हित में योजनाओं का निर्माण करना होगा। शीघ्र ही खेल मैदान की समस्या दूर की जाएगी। महाविद्यालय में नए कमरों का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष राकेश झालानी, कमल तिवारी, मुकेश कोठारी, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, विक्रम अवॉर्डी संजय वशिष्ठ, जोस चाको, अनंता भ्रह्मे, अश्विनी सक्सेना, डीएसपी धर्मराज सूर्यवंशी का सम्मान विधायक काश्यप ने किया। पूर्व छात्र संगठन द्वारा काश्यप एवं सिवानी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोपाल मजावदिया, कैलाश व्यास, राजीव ऊबी, ललित मोयल, संगीता चौहान, छबि लाल, समद खान, चांद खान सहित वरिष्ठ साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद सेवाल ने किया। आभार अखिलेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.