Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

विधायक काश्यप की एसपी से बैठक- गुंडा तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

-शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं पर विधायक ने चिंता जताई।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं पर विधायक चेतन्य काश्यप ने चिंता जताई है। उन्होंने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मुलाकात कर गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने एवं चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

काश्यप ने कुछ दिन पूर्व भी दूरभाष पर भी एसपी से चर्चा कर उन्हे कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को एसपी बहुगुणा से मुलाकात के दौरान काश्यप ने कहा कि शहर में ठेला व्यवसायियों से मारपीट और रंगदारी की घटनाएं प्रकाश में आ रही है, जो काफी चिंताजनक है। आम जनजीवन की सुरक्षा करना पुलिस का पहला दायित्व है। उन्होंने ऐसी वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस से अपराधी तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। तांकि आमजन भय मुक्त रह सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.