Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

कार्रवाई: भूखंड बेचने के बाद भूमाफिया खरीददारों को कब्जे नही दे रहा था, कलेक्टर का एक्शन, दिलाए कब्जे

-पीड़ितों ने मुख्यमंत्री सहित जनसुनवाई मेंकी थी शिकायत।

-कलेक्टर सहित अधिकारी उतरे मैदान में, 34 भूखंडधारकों को दिलाए गए कब्जे।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनके भूखंड पर कब्जें दिलवाए। इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच रहा। दरअसल 1994 में  बेचे गए भूखंड का संबंधित द्वारा खरीददारों को कब्जे नही दिए जा रहे थे।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में अधिकारियों द्वारा शनिवार को रतलाम शहर में इस भू-माफिया के विरुद्ध बड़ा एक्शन लिया गया। भूखंडों पर कब्जा दिलाने की सुबह से कार्रवाई शुरू की गई। अमला शहर की सूरजमल जैन कॉलोनी के समीप स्थित भूमि पर पहुंचा। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी, एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार केबी शर्मा, मनोज परमार, पटवारी, कोटवार वभूखंड धारक मौजूद रहे।

एसडीएम पांडे ने बताया कि 34 भूखंड धारक लंबे समय से अपने भूखंड पर कब्जे के लिए परेशान थे। पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत एवं आवेदन किए गए थे। इस पर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा भूखंडों की विस्तृत छानबीन करके शनिवार को उनके वास्तविक खरीदारों को भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया। अपने भूखंड पाकर प्रसन्न हुए पीड़ित जनों ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद।

एसडीएम पांडे ने बताया कि वर्ष 1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भूखंड बेचे गए थे। परंतु उनको कब्जा नहीं दिया जा रहा था। अपने भूखंड के लिए लोग परेशान हो रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.