Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

महिला रेसलर के आरोपी को बचा रही भाजपा, देश की बेटियों को न्याय दिलाने आंदोलन भी करेंगे

-महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने पत्रकार वार्ता में कहा
-उज्जैन महाकाल लोक में भ्रष्टाचार को जनता के बीच लाएंगे-कटारिया


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दिल्ली जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला रेसलर को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक घसीटते हुए धरनास्थल से उन्हें हटा दिया गया। बल्कि भाजपा आरोपी भाजपा सांसद ब्रजभूषण को बचा रही है। देश की बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस आंदोलन भी करेगी।
यह बात महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने टीआईटी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार दोपहर 12 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जिन बेटियों ने देश के लिए कुस्ती जैसे खेल में मेडल दिलाते हुए देश का मान बढ़ाया। इन्हें उनकी मांग के बदले पुलिस द्वारा घसीटा गया। बलपूर्वक उन्हें हटाया गया। आरोपी को सजा तथा महिला रेसलर को न्याय दिलाने प्रदेशभर में एक ही दिन पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। आगे इस मुद्दे पर कांग्रेस आंदोलन भी करेंगी।

उज्जैन महांकाल लोक में खुली भ्रष्टाचार को पोल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन में नवनिर्मित महांकाल लोक में 30 किमी प्रतिघंटे की गति की हवा में मूर्तियां क्षतिग्रस्त होना आश्चर्यजनक है। इससे राज्य की भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुली है। यह मुद्दा जनता के सामने लाया जाएगा। इसके लिए हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट स्तर की जांच होना चाहिए। पार्टी के उच्चस्तरीय फैसले में उनकी मांग है कि महिला रेसलर को न्याय दिलाने ब्रजभूषण की सदस्यता भंग कर जल्दी से गिरफ्तार किया जाए।
पत्रकारवार्ता में पार्षद यास्मीन शेरानी ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.