Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल

रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित

 

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम रेलवे मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंडल के मंदसौर-रतलाम रेल सेक्शन में मंदसौर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को


एक टावर वैगन पटरी से उतर (डिरेल) गई। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर सायरन बजाया गया और राहत अमला अलर्ट हो गया। हालांकि, घटना के बाद मामले को दबाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

​गौरतलब है कि हाल ही में इस रेल सेक्शन में दोहरीकरण (दोगुनी पटरी) का कार्य पूरा हुआ था, जिसके बाद यात्री और मालगाड़ियों का नियमित परिचालन शुरू किया गया है। वर्तमान में रेलवे ट्रैक के रखरखाव और अन्य तकनीकी कार्य लगातार जारी हैं। इसी काम के दौरान मंदसौर स्टेशन पर पॉइंट के पास टावर वैगन बेपटरी हो गई।

​पहले भी हादसों से जुड़ा रहा है लोको पायलट का नाम:- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टावर वैगन को चला रहा लोको पायलट वही है जो पहले भी एक डिरेलमेंट की घटना में शामिल रह चुका है। ऐसे में इस घटना ने रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर फिर से सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

​घटना रेलवे लाइन के मुख्य पॉइंट पर होने के कारण इस सेक्शन में रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की तकनीकी और राहत टीम वैगन को दोबारा पटरी पर लाने तथा ट्रैक को जल्द से जल्द क्लीयर कर परिचालन बहाल करने में जुटी हुई है। दोहरीकरण के बाद शुरू हुए इस ट्रैक पर रखरखाव के दौरान हुई इस लापरवाही से ट्रेनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.