Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद (PRKP) का जोनल अधिवेशन 25 अक्टूबर 2026 को सांस्कृतिक सभागृह में होगा। इससे पहले परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 24 अक्टूबर 2026 को रतलाम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री कल्याण सिंह जी ने की।

बैठक में संगठन एवं भारतीय मजदूर संघ (BMS) के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अशोक शुक्ला, मंगेश देशपांडे (रेलवे प्रभारी, BMS), अजय त्रिपाठी (कार्यकारी अध्यक्ष, BRMS), शिव प्रसाद साव (सहायक महामंत्री, BRMS), शिव लहरी शर्मा (संगठन मंत्री, PRKP) एवं  प्रशांत पांडेय (महामंत्री, PRKP) उपस्थित रहे।

केंद्रीय कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों एवं वर्कशॉप रतलाम, मुंबई, बड़ौदा, भावनगर, राजकोट एवं अहमदाबाद के मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री, कोषाध्यक्ष तथा अन्य अपेक्षित पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने संगठनात्मक एकजुटता एवं समन्वय को प्रदर्शित किया। इस प्रकार की बैठकें संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।

प्रवक्ता धीरज प्रजापति ने बताया कि जोनल अधिवेशन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर2 बजे तक होगा। इसमें रेलवे कर्मचारियों के हितों सहित संगठन के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.