न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन, नई दिल्ली और रोटरी क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘स्वर्गीय रामचंद्र मीना देवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ में स्थानीय प्रतिभाओं ने अपने कैमरों का कमाल दिखाया। प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमरपाल सिंह वाधवा और सचिव आशीष राठी ने विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन कलात्मक दृष्टिकोण, फ्रेमिंग और लाइटिंग के पैमानों पर किया गया। जूरी पैनल में वरिष्ठ एडवोकेट कैलाश व्यास, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या सोनल भट्ट और प्रो. डॉ. दिव्या शर्मा शामिल थे।
विभिन्न श्रेणियों के विजेता इस प्रकार हैं:
छात्र वर्ग (Student Category): प्रथम – प्रिंसी कछावा | द्वितीय – अंश सोलंकी | तृतीय – जसप्रीत सिंह।
-महाविद्यालय वर्ग (College Category): प्रथम – रिया मेहता | द्वितीय – तन्वी जावेद | तृतीय – प्रज्ञा वर्मा।
-प्रोफेशनल वर्ग (Professional Category): प्रथम – अनुषा जैन | द्वितीय – संदीप पवार | तृतीय – कुमकुम सोनी।
-महिला वर्ग (Women’s Category): प्रथम – किंशुक वाधवा | द्वितीय – नीता सुरेंद्र वोहरा | तृतीय – अनुराधा खाबिया।
-पुरुष वर्ग (Men’s Category): प्रथम – हर्षित वोहरा | द्वितीय – अनमोल सुरोलिया | तृतीय – देवेंद्र वाधवा।
-मोबाइल फोटोग्राफी (Mobile Category): प्रथम – राधिका व्यास | द्वितीय – सीमा सुरोलिया | तृतीय – डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता रहे।
