Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

डाट की पुलिया को चौड़ा करना जरूरी…..शहर की सबसे पुरानी पुलिया’ के चौड़ीकरण की उठने लगी मांग

-पार्षद शबाना खलीक खान ने DRM अश्वनी कुमार को लिखा पत्र।

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। शहर की सबसे प्राचीन और मुख्य यातायात मार्ग स्थित ‘डाट की पुलिया’ के चौड़ीकरण को लेकर अब आवाज़ उठने लगी है। वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद शबाना ख़ालिक खान ने इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्वनी कुमार को एक पत्र सौंपकर इस कार्रवाई की मांग की है।

​पार्षद शबाना खान ने अपने पत्र के माध्यम से DRM का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि यह पुलिया शहर की सबसे पुरानी धरोहरों में से एक है। जो आज भी शहरवासियों और बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आवागमन का सबसे मुख्य व सुलभ रास्ता है। रेलवे प्लेटफॉर्म तक पहुँचने के लिए भी शहर के अधिकांश लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।

​संकीर्णता और जलभराव से लोग परेशान:- पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान समय में शहर में वाहनों की संख्या और यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। जबकि पुलिया की चौड़ाई बेहद कम है। इसके चलते यहाँ आए दिन भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। आमजन और स्थानीय रहवासियों को पुलिया पार करने के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी पुलिया के कारण रेलवे लाइन पर भरा पानी नीचे टपकता रहता है, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

​‘मिशन रफ्तार’ योजना के तहत चौड़ीकरण की मांग:- डीआरएम से मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु डाट की पुलिया का चौड़ीकरण ‘मिशन रफ्तार योजना’ के अंतर्गत कराया जाना अति आवश्यक है। इससे न केवल यातायात सुचारू होगा। बल्कि दैनिक यात्रियों और रहवासियों को भी लंबे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.