Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ प्रांगण

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। आजादी की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर शहर के वार्ड क्रमांक 16 में राष्ट्रभक्ति, सम्मान और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। वार्ड में आयोजित भव्य एवं गरिमामय झंडा वंदन समारोह के दौरान क्षेत्र के करीब 250 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, सम्मान पत्र एवं पौधे भेंट कर भावभीना अभिनंदन किया गया। देशभक्ति के तरानों और विकास के नए संकल्पों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल रहे। इन्होंने तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में वार्ड 16 सहित संपूर्ण रतलाम शहर में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की समीक्षा की। अतिथियों ने रतलाम के स्वर्णिम भविष्य की आगामी कार्य योजनाओं और विकास की विस्तृत रूपरेखा भी जनता के समक्ष रखी। समारोह की शुरुआत वार्ड पार्षद रणजीत टाक के ओजस्वी स्वागती उद्बोधन से हुई।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनसैलाब:- कार्यक्रम में ‘ड्रीम म्यूजिकल’ के प्रवीण आठे एवं मृणाली आठे ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।

समारोह में भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, कलीमी कॉलोनी के आमिल शेख मुर्तजा, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय सांगवी, विशाल शर्मा, राजू सोनी, धर्मेंद्र व्यास, धर्मेंद्र राका, हितेश कामरेड, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, जगदीश चितरोलिया, सुनील मालवीय, चंदन मालवीय, रवि पांडे, वरुण राठौर, विकास राजावत, मनोहर बैरागी, ओमप्रकाश देवड़ा, गोविंद गवली, आशीष परमार, सौरभ कटारिया, कपिल पवार, ताहिर बादशाह, सिराज हांडा, योगेंद्र भाटिया, ललित मूणत, आदित्य पांडे और जुझार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा दीनदयाल मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया, वहीं अंत में आभार प्रदर्शन सुयस कोठारी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.