Logo
ब्रेकिंग
आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप...

आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ प्रांगण

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। आजादी की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर शहर के वार्ड क्रमांक 16 में राष्ट्रभक्ति, सम्मान और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। वार्ड में आयोजित भव्य एवं गरिमामय झंडा वंदन समारोह के दौरान क्षेत्र के करीब 250 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, सम्मान पत्र एवं पौधे भेंट कर भावभीना अभिनंदन किया गया। देशभक्ति के तरानों और विकास के नए संकल्पों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल रहे। इन्होंने तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में वार्ड 16 सहित संपूर्ण रतलाम शहर में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की समीक्षा की। अतिथियों ने रतलाम के स्वर्णिम भविष्य की आगामी कार्य योजनाओं और विकास की विस्तृत रूपरेखा भी जनता के समक्ष रखी। समारोह की शुरुआत वार्ड पार्षद रणजीत टाक के ओजस्वी स्वागती उद्बोधन से हुई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनसैलाब:- कार्यक्रम में ‘ड्रीम म्यूजिकल’ के प्रवीण आठे एवं मृणाली आठे ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।

समारोह में भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, कलीमी कॉलोनी के आमिल शेख मुर्तजा, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय सांगवी, विशाल शर्मा, राजू सोनी, धर्मेंद्र व्यास, धर्मेंद्र राका, हितेश कामरेड, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, जगदीश चितरोलिया, सुनील मालवीय, चंदन मालवीय, रवि पांडे, वरुण राठौर, विकास राजावत, मनोहर बैरागी, ओमप्रकाश देवड़ा, गोविंद गवली, आशीष परमार, सौरभ कटारिया, कपिल पवार, ताहिर बादशाह, सिराज हांडा, योगेंद्र भाटिया, ललित मूणत, आदित्य पांडे और जुझार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा दीनदयाल मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया, वहीं अंत में आभार प्रदर्शन सुयस कोठारी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.