Logo
ब्रेकिंग
एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट...

एरी सखी मंगल गाओ री….हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भारतीय संस्कृति, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला। जब पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों ने हरियाली अमावस्या एवं तीज के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के एक निजी हाल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में 40 से अधिक महिला रेलकर्मियों ने अपने परिजनों और बच्चों के साथ शिरकत की। त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।

पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:- कार्यक्रम की थीम के अनुसार सभी महिलाएं हरियाली अमावस्या की विशेष हरी पोशाक और पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। इस दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं, तीज के गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद खुशनुमा और यादगार बन गया। इस मौके पर मनवीर सिसौदिया ने बेहतरीन गीत ‘चूड़ी जो खनकी हाथ में’… की प्रस्तुति दी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

रेलवे में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के साथ-साथ इस सफल आयोजन के सूत्रधार मंडल की समर्पित महिला कर्मचारी रहीं। जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती कांता तिवारी, ​हर्षा चौहान, सुनीता भाल, ​रेखा जैन, ​दीप्ति शर्मा, ​दीपिका बैरागी, ​नमिता कुमायूं, ​पूर्वा सोनी तथा  ​राधा पांचाल शामिल रही।

मंच संचालन और आभार व्यक्त:- कार्यक्रम का मंचीय संचालन श्रीमती कांता तिवारी ने अपनी कुशल एवं आकर्षक शैली में किया। कार्यक्रम के समापन पर हर्षा चौहान ने उपस्थित सभी महिला रेल कर्मचारियों, उनके परिवार जनों और बच्चों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.