Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

एरी सखी मंगल गाओ री….हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। भारतीय संस्कृति, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला। जब पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों ने हरियाली अमावस्या एवं तीज के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के एक निजी हाल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में 40 से अधिक महिला रेलकर्मियों ने अपने परिजनों और बच्चों के साथ शिरकत की। त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।

​पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:- कार्यक्रम की थीम के अनुसार सभी महिलाएं हरियाली अमावस्या की विशेष हरी पोशाक और पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। इस दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं, तीज के गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद खुशनुमा और यादगार बन गया। इस मौके पर मनवीर सिसौदिया ने बेहतरीन गीत ‘चूड़ी जो खनकी हाथ में’… की प्रस्तुति दी।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

रेलवे में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के साथ-साथ इस सफल आयोजन के सूत्रधार मंडल की समर्पित महिला कर्मचारी रहीं। जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती कांता तिवारी, ​हर्षा चौहान, सुनीता भाल, ​रेखा जैन, ​दीप्ति शर्मा, ​दीपिका बैरागी, ​नमिता कुमायूं, ​पूर्वा सोनी तथा  ​राधा पांचाल शामिल रही।

​मंच संचालन और आभार व्यक्त:- कार्यक्रम का मंचीय संचालन श्रीमती हर्षा ने अपनी कुशल एवं आकर्षक शैली में किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती कांता तिवारी ने उपस्थित सभी महिला रेल कर्मचारियों, उनके परिवार जनों और बच्चों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.