Logo
ब्रेकिंग
आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर कैटरिंग वाले बाबू का कमाल, मेडम ने बनाया फुटबॉल....राष्ट्रीय पर्व पर इस बार खूब ध्यान रखा, कोई कमी न... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था...

आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर

-कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि कटेसरिया, डीआरएम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वतंत्रता की वर्षगांठ जिलेभर में देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसी तरह डीआरएम ऑफिस परिसर में डीआरएम अश्वनी कुमार ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली।

कलेक्टर ने खुली जीप के स्वर होकर परेड का निरीक्षण किया:- मुख्य आयोजन में जिले की विकास गाथा पुस्तिका भी वितरित की गई।
समारोह में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। एसएएफ 24 वीं वाहिनी बी कंपनी रतलाम जिला पुरुष पुलिस बल जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने अनुशासन एवं आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया तथा शांति समृद्धि एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना। इसके पश्चात कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शासन का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया। साथ ही उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह में सभी प्लाटून ने आकर्षक प्रस्तुति दी। परेड प्रतियोगिता में एसएएफ 24 वीं वाहिनी बी कंपनी रतलाम ने प्रथम।जिला पुलिस बल रतलाम ने द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल रतलाम एनसीसी प्लाटून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय एवं विप्लव जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार,सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी लोकतंत्र सेनानी, बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

ऑफिस परिसर में डीआरएम ने किया ध्वजारोहण:- पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अपार उत्साह, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ, जहाँ मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अमित मिश्रा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
​डीआरएम ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया और मंडल की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

विशिष्ट सम्मान व पुरस्कार वितरण:- समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 रेलकर्मियों तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
रेलवे स्कूल के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने IIT मद्रास द्वारा संचालित ‘इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस एंड AI’ का 8-सप्ताह का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है।
मंडल की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा ने ‘अरुणोदय बाल मंदिर’ परिसर में ध्वजारोहण किया, जहाँ बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद बच्चों को उपहार वितरित किए गए।


डॉ. शर्मा ने रेलवे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल, ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को कंबल तथा मंडल कार्यालय के सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) कुंजीलाल मीना, शाखाधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न यूनियनों व एसोसिएशनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य समारोह के अतिरिक्त इंदौर, उज्जैन सहित मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यशालाओं, कार्यालयों और रेलवे अस्पतालों में ध्वजारोहण किया गया।

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ:  सहायक महामंत्री/मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में मजदूर संघ कार्यालय पर झंडावंदन व मिठाई वितरण हुआ। इसके बाद आयोजित संगठनात्मक बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने और श्रमिक गतिविधियों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को प्रताप गिरी, प्रदीप बारोंटिया और रफीक मंसूरी ने संबोधित किया, जबकि संचालन गौरव दुबे ने किया।

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन: एसोसिएशन के कार्यालय पर मंडल मंत्री अजय सिंह तथा अध्यक्ष राजेंद्र सेन ने झंडावंदन किया। शाम को एसोसिएशन तत्वावधान में देशभक्ति गीत संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों और कर्मचारियों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इन आयोजनों में पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन:-  स्टेशन कार्यालय पर मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पांडेय, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, जेसी बैक डायरेक्टर अर्पित जैन, मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद, मीणा युवा महिला समिति सचिव नामित कुमायूं, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा उपाध्यक्ष मनीष जोशी यांत्रिक शाखा, सचिव कुलदीप सिंह चौहान, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भुपेंद्र मकवाना, पंकज पंवार, रोशन खान, राहुल गुर्जर,।जितेंद्र सोनी, दिनेश पारीक के अलावा शक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद: गांधीनगर स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण के साथ आजादी के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
समारोह में पदाधिकारियों, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में महामंत्री प्रशांत पांडे, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिषद के मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर ने ध्वजारोहण कर सभी रेल कर्मचारियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश चंद मीना, मंडल कोषाध्यक्ष संजय राठौड़, उपाध्यक्ष बाबूलाल मीना, DRUCC सदस्य अनिल उपाध्याय, सहायक मंडल मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मीना, देविशंकर मीना, यातायात सचिव रामफूल मीना, राधेश्याम चोटिया, रनिंग शाखा सचिव रवि शंकर मीना, रणजीत यादव तथा नवनियुक्त सहायक मंडल मंत्री धीरज प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता केवल हमारे लिए गौरव का विषय नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराती है। भारतीय रेल देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति की महत्वपूर्ण धुरी है। रेल कर्मचारी कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निरंतर अपनी सेवाएं देकर राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों एवं बेहतर सेवा-शर्तों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्रहित में भारतीय रेल को और अधिक मजबूत करना यूनियन की प्राथमिकता है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से निरंतर प्रयास करती रहेगी। यह जानकारी हमें कर्मचारी परिषद के मंडल मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा जी ने दी।

एसटी एससी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का आयोजन:- ऑल इंडिया एसटीएससी एसोसिएशन द्वारा कार्यालय पर आयोजन किया। इस मौके पर जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामअवतार वर्मा, मंडल मंत्री पीएन वर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.