Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग... सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम (शिवगढ़)। दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झाबुआ, इंदौर और धार क्षेत्र का रहने वाला यह परिवार अर्टिगा कार से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था। इसी दौरान रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास कार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से पीछे से जा टकराई।

खराब ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार:- मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक (RJ 14 GP 7281) में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था। रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण कार चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक समय पर नजर नहीं आया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घसीटते हुए काफी दूर जाकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही दम घुटने व गंभीर चोटों से मौत हो गई।

मशक्कत के बाद निकाले गए घायल:- टक्कर के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की राहत टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

चिकित्सालय में इलाज जारी, परिजनों में मातम:- दो बच्चों और तीन अन्य घायलों को रात में ही एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही झाबुआ और आसपास के क्षेत्रों से परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.