Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग... सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान

रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या तक रतलाम शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल छाया रहा। एक तरफ जहाँ 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर शासकीय कार्यालयों और रेलवे मंडल में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने मौन जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया।

विभाजन विभीषिका दिवस: भाजपा का मौन जुलूस और श्रद्धांजलि:- शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में विभाजन की त्रासदी और विभीषिका को दर्शाती तख्तियां लेकर मौन जुलूस में शामिल हुए।

मौन जुलूस डालू मोदी बाजार चौराहा से प्रारंभ होकर नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर और सुभाष मार्ग होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुआ। शहीद चौक पहुँचकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, मंडल अध्यक्षगण, पार्षद तथा भाजपा के विभिन्न प्रदेश, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

​स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे मंडल में DRM करेंगे ध्वजारोहण:- इधर, 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में मुख्य समारोह मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।


जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, सुबह 09:37 बजे मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार का आगमन होगा। वे वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की अगुआई में ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रगान होगा। DRM कुमार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।

ध्वजारोहण के पश्चात DRM रतलाम मंडल की उपलब्धियों और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे।


उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।


समस्त इकाइयों में आयोजन:-  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों, कार्यशालाओं, मरम्मत इकाइयों और स्वास्थ्य इकाइयों में भी सम्मान के साथ ध्वजारोहण संपन्न होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.