Logo
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब...

बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन महाकाल के लिए कूच

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए शुक्रवार को रतलाम से रवाना हुई ‘निष्ठा कावड़ यात्रा’ भक्ति और उत्साह के वातावरण में आगे बढ़ रही है। भक्ति रस में सराबोर कावड़ियों की टोली ने सातरूंडा पहुँचकर रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह कावड़िए “बोल बम-जय महाकाल” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए आगे कूच कर गए।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत:- ​इससे पहले शुक्रवार को आयोजन संयोजक वैभव जाट के नेतृत्व में रतलाम से शुरू हुई इस यात्रा का मार्ग में जगह-जगह धर्मप्रेमी जनता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्ग में पड़ने वाले गाँवों में कावड़ियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। कावड़ियों के जलपान, फलारी अल्पाहार और विश्राम के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी।

भक्ति और भजनों की तान पर थिरके श्रद्धालु:- ​कावड़ यात्रा के दौरान कावड़िए कंधे पर गंगाजल और पवित्र जल से भरी कावड़ लिए, भगवा वस्त्रों में भजनों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा में युवाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
​सातरूंडा में रात्रि विश्राम के दौरान बम भोले के नारे लगाए गए। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया।

​उज्जैन में करेंगे जलाभिषेक:- ​कावड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए 10 अगस्त को बाबा महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन पहुँचेगी। जहाँ सभी कावड़िए भगवान महाकालेश्वर का पवित्र जल से जलाभिषेक कर क्षेत्र व प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.