Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श...

रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला….दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर बनने का सपना

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम शहर के होनहार विद्यार्थी राजवीर सिंह सोलंकी ने NEET-2026 में 594 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की। इस सफलता के साथ वे अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं।
राजवीर बताते हैं कि उनके पिता जितेंद्र सिंह एक सामान्य परिवार से हैं। उनका सपना था कि उनका बेटा डॉक्टर बने। राजवीर ने इस सपने को अपना लक्ष्य बनाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत तथा पूरी फैकल्टी टीम को दिया। संस्थान की ओर से राजवीर और उनके परिवार का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
राजवीर की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायक है। क्योंकि 3 मई को आयोजित पहली NEET परीक्षा में उनके 680 से अधिक अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया। एक पल के लिए लगा कि महीनों की मेहनत व्यर्थ हो गई है। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। खुद को संभाला, दोबारा पूरी लगन से तैयारी शुरू की। Re-NEET में 594 अंक प्राप्त कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर दिखाया।
राजवीर का संदेश हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है। ये कहते है कि “जीवन में परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो सफलता निश्चित होकर रहती है। असली विजेता वही होता है जो गिरकर भी दोबारा उठ खड़ा होता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.