Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार….इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से मिले बच्चे, दिसंबर 2026 तक रोका मामला

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए संचालित रेलवे छात्रावास (हॉस्टल) को बंद करने और इसे खाली कराने के आदेश के बाद मामला अभी भी उलझन में है। आदेश से प्रभावित बच्चे सोमवार को रतलाम पहुंचे। इन्होंने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ डीआरएम अश्वनी कुमार तथा सीनियर डीपीओ सोमनाथ गायकवाड़ से मुलाकात की। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर बच्चों को फिलहाल दिसंबर 2026।तक हॉस्टल में रहने की राहत दे दी गई है। लेकिन इसके बाद अपनी पढ़ाई और रहने की व्यवस्था को लेकर छात्र और उनके अभिभावक बेहद चिंतित हैं।

​शैक्षणिक सत्र के बीच में नोटिस से बढ़ीं मुश्किलें:- विद्यार्थियों के चालू शैक्षणिक सत्र के बीच अचानक नोटिस जारी कर हॉस्टल खाली करने के आदेश को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। विरोध कर रहे रेलवे संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय लेने से पहले न तो कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं पर ध्यान दिया गया। न ही वर्षों से वहां रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के भविष्य की चिंता की गई। अधिकारियों से चर्चा के वक्त मंडल मंत्री अभिलाष नागर, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आर्थिक रूप से कमजोर कर्मचारियों पर सीधा असर:- पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने रेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनाई गई सुविधाओं को एक-एक कर समाप्त किया जा रहा है।

महंगाई का बोझ:- इंदौर जैसे शहर में ग्रुप ‘डी’ और निम्न आय वर्ग के कर्मचारियों के लिए निजी हॉस्टल या किराए का कमरा लेना आर्थिक रूप से बेहद कठिन है।

कल्याणकारी छवि पर चोट:- पदाधिकारियों का तर्क है कि यदि कोई प्रशासनिक समस्या है। तब उसका समाधान निकाला जाना चाहिए। न कि बच्चों के सिर से छत छीनकर अन्य सुविधा का विस्तार करना उचित है। यह फैसला रेलवे की कल्याणकारी छवि को धूमिल करता है।

​छात्रों की सुविधा के लिए प्रमुख मांगें

सत्र पूरा होने तक राहत:- वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्त होने तक हॉस्टल को यथावत संचालित रखा जाए।

हितधारकों से चर्चा:- सत्र समाप्त होने के बाद ही सभी पक्षों (कर्मचारियों व संघ) से वार्ता कर कोई अंतिम निर्णय लिया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.