Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

ये ‘काका’ निकला ‘कलाकार’….गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला जीएसटी विभाग का क्लर्क, विभाग ने जारी किया नोटिस

रतलाम। डॉट की पुल एरिया से एक दिन पहले एक बेहद चौंकाने वाला और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया था। यहां क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता को नाले के दूषित और गंदे पानी से सब्जियां धोते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसका शहर भर में वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मामले की पड़ताल में हैरान कर देने वाला खुलासा यह हुआ है। यह सब्जी विक्रेता कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। बल्कि वाणिज्यिक कर विभाग (जीएसटी) में यूडीसी (अपर डिवीजन क्लर्क) सर्कल-1 के पद पर पदस्थ सरकारी कर्मचारी है। क्लर्क की पहचान सरदार झोडिया के रूप में हुई है। मामले में क्लर्क को विभाग ने नोटिस जारी किया है।

बता दें कि विभाग में डिप्टी कमिश्नर रूबी रघुवंशी हाल ही में तबादला होकर रतलाम आई है।


​फोटो कैप्शन:-गीता मंदिर रोड स्थित वाणिज्यिक कर विभाग।

कार्यालयीन समय में बेच रहा था सब्जी:- जानकारी के अनुसार, सरदार झोडिया मूलतः नयागांव नीमच का रहे वाला है। ये लंबे समय से वाणिज्यिक कर विभाग में कार्यरत है। आदतन रूप से ड्यूटी के समय (कार्यालयीन समय) पर दफ्तर से गायब रहते डॉट की पुल एरिया में आकर सब्जी बेचने का धंधा कर रहा था। इस बात की किसी को भनक नहीं थी। लेकिन जब उसे सोमवार को गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोते हुए देखा गया तथा इसका वीडियो वायरल हुआ। तब जाकर इसकी सच्चाई सामने आई। दो दिन से यह सब्जी दुकान वाले स्थान से नदारत है।

विभाग ने थमाया नोटिस, पहले भी मिल चुकी है चार्जशीट:-मामला उजागर होने और गंदे पानी से सब्जियां धोने का वीडियो सामने आने के बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने क्लर्क सरदार झोडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा गीता मंदिर रोड स्थित वाणिज्यिक कर विभाग पहुंचकर मामले की पड़ताल कर सच्चाई जानना चाही। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बचते रहे। लेकिन शासकीय रिकॉर्ड तथा हाजरी रजिस्टर में इसका बक़ायदा नाम दर्ज है।


फोटो कैप्शन:- वीडियो वायरल होने के बाद मौके से नदारद सब्जी विक्रेता।

पहले भी रही है लापरवाही:- विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहला मौका नहीं है जब सरदार झोडिया की शिकायत हुई हो। अपनी कार्यप्रणाली में अनियमितताओं और लापरवाही के चलते विभाग द्वारा इसे पहले भी चार्जशीट (आरोप पत्र) दी जा चुकी है। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और सरकारी ड्यूटी से नदारद रहने वाले इस कर्मचारी पर विभाग और प्रशासन आगे क्या कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करता है। यह बड़ा विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds