Logo
ब्रेकिंग
विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था...

पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध… रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल बढ़ाया, यूनियन से जुड़े कर्मचारी को दिया गोपनीय विभाग?

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कर्मचारियों की पदोन्नति प्रकिया में विवाद के चलते कार्मिक विभाग एक बार सुर्खियों में आ गया है। दरअसल विभाग के अलग-अलग सेक्शनों में कार्यालय अधीक्षक स्तर के कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। इसमें छह कर्मचारियों की पदोन्नति तो हज़म हो गई। लेकिन एक कर्मचारी अशोक सिंह तवर, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) की यथास्थान पदोन्नति गोपनीय विभाग में कर दी गई। इसे लेकर घोर आपत्ति ली जा रही है।

बता दें कि कार्यालय अधीक्षक तंवर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल कार्यालय ब्रांच ज्वाइंट सेक्रेटरी है। बताया जा रहा कि नियम है कि प्रशासनिक प्रकिया के लिहाज से गोपनीय विभाग में ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति या तबादले नही किए जाते है। यह इसलिए कि तबादलों, पदोन्नति सहित ऐसी अनेक प्रकिया के आदेश गोपनीय विभाग से गुजरते है। ऐसे में किसी ट्रेन यूनियन के कर्मचारी के वहां काम करने से गोपनीयता भंग होने व भ्रष्टाचार पनपने की आशंका रहती है।

आदेश भले ही एक दिन पहले यानी 24 जून 2026 को जारी किया गया। लेकिन विरोध की हलचल एक माह पहले ही शुरू हो गई थी। दरअसल यूनियन से जुड़े कार्यालय अधीक्षक तंवर का एक माह पहले ही ई-4 सेक्शन से गोपनीय विभाग में तबादला किया गया।

पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे संगठन के पदाधिकारियों ने आपत्ति लेते हुए सीनियर डीपीओ सोमनाथ कैलास गायकवाड़ को नियमों का हवाला देते तबादले को गलत बताया था। तब सीनियर डीपीओ ने तंवर को गोपनीय विभाग से हटाने के लिए आश्वस्त किया था। लेकिन तंवर को अब यथास्थान पदोन्नत किए जाने से विरोध के गरमाए मुद्दे में फिर से आग लग गई।

आदेश में ऐसे की यथास्थान पदोन्नति

1. वाकिफ हसन खान, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) ईडी अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान ईडी अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।
2. राजेन्द्र यादव, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) ईडी अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान ईडी अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।
3. अशोक सिंह तवर, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) गोपनीय अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान गोपनीय अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।
4. मिलिंद सराफ, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) निति अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान निति अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।
5. श्रीमती दीपमाला चौधरी, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) वेतन अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान वेतन अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।
6. रमेशचन्द्र परमार, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) निपटारा अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान निपटारा अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।
7. शिवलाल मीना, कार्यालय अधीक्षक (लेवल-6) ईएम अनुभाग को मुख्य कार्यालय अधीक्षक (लेवल-7) के पद पर पदोन्नत कर यथास्थान ईएम अनुभाग, मंडल कार्यालय रतलाम में पदस्थ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.