Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल…. विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अहम भूमिका, इनके बिना टूर्नामेंट अधूरा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम में जन्मे व पले-बढ़े वेदांत ओझा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बूते पर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के जरिए दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे है। हाल ही में फ्रांस में हुए ओलंपिक गेम्स में भी इनका जलवा रहा। 
बता दें कि विंबलडन दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट है। जिसे लॉन टेनिस एसोसिएशन लंदन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है, जो प्राकृतिक घास मैदान पर खेला जाता है। विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 29 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।


इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि रतलाम के पत्रकार कॉलोनी निवासी विनीता संजय ओझा के सुपुत्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेदांत ओझा इस टूर्नामेंट के आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। जिन्होंने हाल में ही फ्रांस में संपन्न ओलंपिक खेलों में भी टेनिस स्पर्धा में अपनी भूमिका निभाई थी। वेदांत भारत से एकमात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो यह कार्य कर रहे है। रतलाम के श्री अरविंद सोसाइटी द्वारा संचालित श्री मातृ विद्या मंदिर एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र रहे वेदांत ओझा वर्तमान में विंबलडन की वेबसाइट, मोबाइल एप, ई.वी.एम.(यूके) के साथ-साथ अन्य स्पर्धाओं की वेबसाइट पर भी कार्य कर रहे हैं। इन वेबसाइट का उपयोग विश्व के अनेक देशों के खेल प्रेमी उपयोग में ला रहे हैं। साथ ही वेदांत बाल ट्रैकिंग की सर्वाधिक जटिल टेक्नोलॉजी पर कार्य कर रहे हैं। उनके कार्य से रतलाम ही नहीं पूरा राष्ट्र गौरवान्वित हुआ है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.