Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष….राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

न्यूज़ जंक्शन-198

रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ बड़ा रामद्वारा जोधपुर के महंत एवं प्रखर ओजस्वी वक्ता राष्ट्र संत श्री हरिराम जी शास्त्री महाराज का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मान किया गया ।

यह जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने बताया कि खाचरोद गुरुकुल में संत श्री के नानी बाई का  मायरा कार्यक्रम में लंदन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेंद्र सिंह सिसोदिया एवं धरम यादव ने यह सम्मान प्रदान किया । इस अवसर पर संत श्री तोता राम जी महाराज संत श्री रामानुजन जी महाराज पत्रकार जलज शर्मा पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पूज्य महाराज श्री इस वर्ष अपने संन्यास का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने 50 वर्ष तक अखंड संन्यास धर्म का निर्वाह करते हुए संन्यास स्वर्ण दीक्षा वर्ष 2026 में प्रवेश किया है।

साथ ही संत श्री पिछले 5 दशकों में देश-विदेश में सहस्राधिक श्रीमद् भागवत कथा, श्री राम कथा, शिव महापुराण, नानीबाई का मायरा एवं हनुमान चरित्र  के माध्यम से वैदिक सनातन संस्कृति, राम-नाम एवं मानवीय मूल्यों का प्रचार कर सम्पूर्ण भारत में धर्म की अलख जगाई है व हजारों श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ा है। पूर्व में 2012 में भारत-नेपाल मैत्री सद्भाव सम्मान हेतु विश्व के 43 लोगों का चयन किया गया था। भारत से आमंत्रित 5 हस्तियों में पूज्य गुरुदेव भी शामिल थे, जिन्हें विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रदान किया जाना था, परंतु चातुर्मास प्रवास के कारण पूज्य गुरुदेव सम्मान प्राप्त करने जा नहीं पाए थे बाद में जोधपुर रामद्वारा आकर जूरी मेंबर ने विशेष रूप से संत श्री को सम्मानित किया था। तथा भागवत कथा का आयोजन सेंट्रल जेलों में करने के साथ करीब 23 जेलों में कैदियों के उत्थान हेतु प्रवचन दिए।

इस उपलब्धि पर श्री हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान के संरक्षक अनिल झालानी शांता बाई साखला डॉ पंजाबी प्रकाश परमार अशोक देवड़ा कान्हा पटेल अनिल पुरोहित संजय सोनी महेश शर्मा राघव पंड्या तारा सांखला तुलसी पटेल सीमा सांखला रानी परमार अर्चना यादव आयुषी जलज सांखला प्रेमलता देवड़ा  धीरज पांड्या आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.