न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। डाट की पुल रोड डीआरएम ऑफिस के सामने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया औद्योगिक क्षेत्र शाखा रतलाम में प्रमोद पालीवाल ने नए मुख्य शाखा प्रबंधक पद के लिए कार्यभार ग्रहण किया है। पालीवाल का स्टेट बैंक औद्योगिक क्षेत्र शाखा के पेंशनर्स साथियों ने उनका स्वागत किया।
पालीवाल ने कहा कि उनके लिए ब्रांच के ग्राहकों की सेवा व उनकी सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बैंक के कामों को पूरा करने में टाइम लिमिट का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही स्टाफ से बेहतर तालमेल से बैंक से जुड़ी योजनाओं के बारे में आमजनों को रूबरू करवाएंगे।

बता दें कि पालीवाल ग्वालियर से ट्रांसफर होकर आए है।
इस मौके पर स्टाफ कर्मचारी श्रीमती मोनिका सोनी के जन्म दिवस पर स्टेट बैंक औद्योगिक क्षेत्र शाखा के पेंशनर्स साथियों ने स्वागत किया है।
इस अवसर पर पेंशनर साथी तरणी प्रकाश व्यास, राजेश कुमार तिवारी, देवानंद खत्री, श्याम लालवानी, अल्फ्रेड और शाखा से अदिता स्टीफन, निलु नोमानी, राजेन्द्र विजयवर्गीय और नितीन बालोट उपस्थित थे।
