Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा….तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन संध्या

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्री राम मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की श्रृंखला 12 जून 2026 से शुरू होगी। 12 से 14 जून को नानीबाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 जून को संगीत उत्सव के तहत भजन संध्या होगी। समाजजन इन आयोजनों की तैयारियों के जुटे है।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि अधिक मास के उपलक्ष्य में समाज के श्री राम मंदिर पर 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 12 से 14 जून 2026 को पंडित योगेंद्र शास्त्री के मुखारविंद से रात 8 से 10 बजे तक नानीबाई का मायरा संगीतमय कथा होगी।

इसके बाद 15 जून को पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा ने सभी धर्मप्रेमी जनता तथा समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

 

मंदिर परिसर में निर्माण कार्य जारी:- इधर, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्रीराम मंदिर परिसर विस्तारीकरण के तहत निर्माण कार्य जारी है। नगर सभा अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि समाजजनों के जनसहयोग से निर्माण का काम जारी है। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल्दी हो समाज के लोगों को मंदिर के सर्वसुविधायुक्त परिसर की सौगात मिलेगी। इसमें यहां समाज के कार्यक्रम बेहतरी से किए जा सकेंगे। बल्कि किसी समाजजन के निजी आयोजन के लिए भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें कि मंदिर निर्माण की कार्ययोजना के मुताबिक 5 से 6 हजार स्क्वेयर फ़ीट निर्माण में तीन मंज़िला स्ट्रेक्चर तैयार किया जा रहा है। इसमें 1 करोड़ 25 लाख रुपए का खर्च अनुमानित हैं। नीचे मंदिर के अलावा हाल तैयार किया गया। वहीं ऊपरी हिस्से में 15 कमरें सहित भोजनशाला तैयार की जाएगी। इसके ऊपरी हिस्से में भी हाल सहित सभागृह निर्माण भी प्रस्तावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.