Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों का ऐसा मिलन…. आपस में मिले तो 70 दशक की यादें ताज़ा की, आंखें भर आई, खूब किस्से सुनाए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह जावरा में हुआ। उसमें 70 दशक व इसके बाद कॉलेज से पढ़ाई कर ऊंची नौकरियों व ओहदे के जरिए अपना नाम कमा चुके पूर्व छात्र इकट्ठा हुए। इन्होंने अपने कॉलेज के ज़माने की यादों को ताज़ा किया। उस दौर के दिनों के किस्से भी शेयर किए। यादें ताज़ा हुई तो आंखें भर आईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन जावरा स्थित द ग्रैंड पदमा रिजॉर्ट्स में कार्यक्रम अध्यक्ष इंज. केएल टाक एवं समिति द्वारा मां सरस्वती व विश्वेशरय्या जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रथम सत्र में स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर केएल टाक ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह के माध्यम से हमारे जीवन में पुराने दोस्तों से मिलकर नई ऊर्जा का संचार होता है। वर्तमान जीवन को सार्थक बनाता है। तत्पश्चात प्रत्येक इंजीनियर सदस्य ने अपना-अपना व्यक्तिगत परिचय एवं अपने द्वारा दी गई राष्ट्र को सेवाओं के बारे में अवगत कारवाया। कार्यक्रम के दौरान अपने पुराने साथियों से गले लगाकर भाव विभोर होते दिखाई दिए। द्वितीय सत्र में शाम को मुख्य अतिथि गोविंद राम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के प्राचार्य इंदल सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कांतिलाल टाक द्वारा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ साथियों का शाल, श्रीफल, माला, अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र के द्वारा अतिथियों ने सम्मानित किया।

आरडीए उपाध्यक्ष काकानी का सम्मान:- कार्यक्रम में रतलाम से पहुंचे पूर्व छात्र इंजीनियर गोविंद काकानी को रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर विशेष रूप से शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी सदन को अध्यक्ष द्वारा दी गई। मिलन समारोह में भाग लेने वाले सभी पूर्व छात्रों का भी अंग वस्त्र, माला व सम्मान पत्र के साथ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बीच में मधुर संगीत का सभी लोगों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन व सूत्रधार इंजीनियर गोविंद काकानी रहे|

कॉलेज पहुंच पुरानी यादों को किया ताजा:- दूसरे दिन सभी छात्रों द्वारा कॉलेज भ्रमण कर सभी ने छात्र जीवन के अपने पुराने दिनो को याद किया| अपनी-अपनी कक्षाओं का भ्रमण किया। इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा पूर्व छात्रों के सम्मान में प्राचार्य इंदल सिंह की अध्यक्षता में आयोजन रखा गया। मिलन समारोह समिति अध्यक्ष कांतिलाल टाक ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस संस्था और गुरुजनों के आभारी हैं जिन्होंने हमें इस लायक बनाया। उसी के फलस्वरुप हम देश सेवा एवं मानव सेवा का पुण्य कार्य कर पाए। प्राचार्य इंदल सिंह ने कहा कि हम पूरी कोशिश करते हैं कि यहां का निकला हर छात्र इस संस्था का नाम रोशन करें। उन्होंने भविष्य में पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली विस्तार योजना के बारे में सदन को अवगत कराया। पूर्व छात्र मिलन समारोह 2026 को सफल बनाने में पीके पाठक महासचिव केएम कसोट कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण अनिल तिवारी , डीके मजावदिया, एम एल पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, हरीश मालवी, एस के नाहटा, नीरज मेहता, भोजन व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र कुमार पोखरना का सराहनीय योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ ही सभी साथियों ने मधुर स्मृतियों के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds