ये गौरव के क्षण….दक्षता शील्ड के साथ परिषद कार्यकर्ता पहुंचे चेंबर में, रेल अधिकारियों का किया सम्मान
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे मुंबई से जीएम ट्रॉफी लेकर रतलाम पहुंचे अधिकारियों के सम्मान का सिलसिला जारी है।
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन आलोक चतुर्वेदी एव वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। जिसमें परिषद के मंडल तथा शाखा पदाधिकारी भरी संख्या में उपस्थित रहे।
जोनल संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि संगठन सदैव उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मान भी करती हैं।
मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद 15 से 29 मई तक विरोध पखवारा मंडल कार्यालय डीजल शेड व अन्य स्थानों पर करेगी। जिसमें तीस हजार पदों के सरेंडर करने के विरोध में किया जा रहा है।

कर्मचारियों के भविष्य, सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के रोजगार पर सीधा प्रहार होगा। मांग है कि रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए, रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पद समाप्त होने पर कर्मचारी पर काम का बोझ कई गुना बढ़ जाएगा।
इन पदाधिकारी ने स्वागत किया:- अधिकारियों के स्वागत के दौरान मंडल मंत्री पुष्पेंद्र परासर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, देवी शंकर मीणा, सहायक महामंत्री प्रशांत पाण्डेय, धीरज प्रजापति, मंडल वित्त मंत्री संजय राठौर, एस एन टी शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, एंजियरिंग शाखा सचिव अतर सिंह, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
