Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

भाजपा किसान मोर्चा ने माना सीएम का आभार….23 मई तक बढ़ी गेहूं खरीदी की तारीख

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में आ रही दिक्कतों के बीच सरकार ने किसानों को राहत देते हुए स्लॉट बुकिंग की तारीख 23 मई तक बढ़ा दी है । भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद व आभार माना।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान हितैषी फेसला लेते हुए जो “CM  किसान हेल्पलाइन”  सुविधा शुरू की। इसलिए भी उनका आभार मानते है। मुख्यमन्त्री द्वारा यह वर्ष  *’किसान कल्याण वर्ष’* के रूप मनाया जा रहा है।

2026 के लिए गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है। ताकि किसानों को सुविधा मिल सके। अब किसान 23 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं बेच सकेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने बताया कि गेहूं खरीदी की सीमा 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दी गई है। जरूरत के अनुसार इसे 3000 क्विंटल बढ़ाया जा सकता हैं। जिससे अधिक से अधिक किसानों की उपज समय पर खरीदी जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.