Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

ये कस्टमर नहीं, लेकिन रोज आती है रेस्टोरेंट, ऑनर खुद मां समझ करते नमन, फिर कराते है नाश्ता

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वर्तमान दौर में स्वार्थ, अविश्वास व संवेदनहीनता चरम पर है। मूक प्राणियों की अनदेखी भी आमतौर पर देखी जाती है। ऐसे माहौल में रतलाम के एक रेस्टोरेंट मालिक व गौमाता के बीच अटूट विश्वास व प्रगाढ़ स्नेह का दृश्य मूक प्राणियों के प्रति दया मानवता के लिए बड़ा संदेश है।
दरअसल मूक प्राणी के प्रति आप थोड़ा सा स्नेह दर्शाओ तो वह आप पर भरोसा करते है। बल्कि भरपूर प्यार भी लुटाते है। ऐसा ही नज़ारा रतलाम शहर के अल्कापुरी चौराहा पर स्थित अपना रेस्टोरेंट पर लगभग रोज़ शाम को दिखाई देता है।


यहां रेस्टोरेंट मालिक ने दो साल पहले गौमाता को प्यार देना शुरू किया। तब मां-बेटे की भांति इनका नियमित मिलन प्रगाढ़ होता गया। हालात यह है कि गौमाता नियमित रूप से शाम को रेस्टोरेंट मालिक से मिलने चली आती है। इतना ही नहीं वह बेहिचक रेस्टोरेंट के अंदर तक प्रवेश करती है। इसे ज्यादा वास्ता नहीं कि रेस्टोरेंट पर भीड़ कितनी है। वह ग्राहकों के बीच बगैर किसी को नुकसान पहुंचाए, सिर नीचे कर सीधे काउंटर तक पहुंचती है। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक काउंटर से बाहर आकर बकायदा गौमाता को दुलार करते है। बल्कि अपने हाथ से इसे नाश्ता भी कराते है।


रेस्टोरेंट मालिक हितेश सोलंकी बताते है कि गौमाता रोज शाम के समय ही रेस्टोरेंट पर आती है। वह न तो कुक एरिया की ओर जाती, नहीं किसी खाद सामग्री को मुंह लगाती है। केवल दुकान के अंदर आकर काउंटर के नजदीक खड़ी हो जाती है। बाद में वे इसे अपने हाथों से खाने का देते है। तब कभी तो वह खाती है और कभी पीछे बाड़े में जाकर खड़ी हो जाती है। करीब एक एक घंटा रहने के बाद अपने नियत स्थान की ओर चल पड़ती है।
सोलंकी बताते है कि यह सिलसिला पिछले दो साल से चल रहा है। उन्हें यह पता नहीं कि गौमाता का मूल स्वामी कौन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.