वालीबॉल को बढ़ावा देने के प्रयास….दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग बॉल स्पर्धा का सोमवार को
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वालीबॉल में रतलाम जिला के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इस में नए खिलाड़ी आगे आए तथा इसमें खेल माहौल निर्मित हो। इसके लिए अखिल भारतीय शूटिंगबाल 20-21 अप्रैल को रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर आयोजित की जा रही है। इसमें पूर्व खिलाड़ी सहित समाजसेवी लोगों के द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है।
यह जानकारी जिला डायरेक्टर वालीबॉल संघ के संरक्षक प्रकाश व्यास ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय आर. आर. व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह भदोरिया, बसंतीलाल क्षत्रीय की स्मृति में अखिल भारतीय शूटिंगबाल 20-21 अप्रैल को रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर आयोजित की जा रही है।
इसका शुभारंभ शाम 6 बजे मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के मुख्य अतिथि में एवं दिनेशचंद्र सियाल सीनियर वाईस प्रेसिडेंट ईफ्का लैबोरेट्रीज की अध्यक्षता में तथा विशिष्ट मेहमान अक्षय कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक, पीयूष पांडे सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर, अविनाश कुमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अजय ठाकुर सेवानिवृत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक की उपस्थिति में शुभारंभ होगा।
समापन 21 अप्रैल मंगलवार को रात होगा। समापन अवसर पर नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, बड़नगर विधायक जितेंद्र पंडया सहित अन्य गणमान्य आमंत्रित किए गए हैं।
प्रतियोगिता में शुभारंभ अवसर पर रतलाम, धामनोद, सैलाना, शिवगढ़, रावटी,
पिपलोदा, बाजना, करमदी, आलोट, जावरा, नागदा, उज्जैन, चित्तौड़गढ़, इंदौर सहित प्रदेश की टीमें भाग लेगी।
21 अप्रैल को महाराष्ट्र, मालेगांव, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कोटा, भोपाल, दाहोद, खरगोन, सांवेर, हरसोल, दलोट, मल्हारगढ़ सहित अन्य टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 नगद, उपविजेता 15555, तृतीय विजेता 9999, चतुर्थ उपविजेता को 7777 रू. की नगद राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही सभी को ट्राफी भी प्रदान की जाएगी एवं अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।जिसमें आयोजन समिति के मुकेश परमार नगर परिषद अध्यक्ष ताल, प्रकाश व्यास, यूं एल भाटी, भगतसिंह भदौरिया, शाहनवाज़उद्दीन कुरैशी, सालार हुसैन बादशाह आदि उपस्थित रहे।
आयोजन के लिए विभिन्न समिति का गठन किया गया। जिसमें स्कोरर, निर्णायक एवं अनुशासन समिति एवं अपील समिति में एबी राजीव, कमलनयन व्यास, विमल जैन, अनुराग शर्मा, अभिषेक श्रीकांत वर्मा, योगेन्द्रसिंह राठौड़, कैलाश गिरी, अशोक गोयल, गोपाल सिंह परमार, हरिराम पमार, हीरालाल परमार, विनोद वर्मा, मनोहर पचौरी, शंकर लाल मालवीय, बृजपाल सिंह, विष्णु सविता शर्मा, योगेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश गांधी, मोईउद्दीन खान, याकुब मंसुरी, डॉ. एफ. आर. खान, रखबचंद गांधी, रामविलास शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष चंद्र व्यास, सुरेश चंद्र व्यास, जगदीश पनोला, कमलजीत सिंह, राजवंत सिंह, सुरेश वर्मा, सुधीर दुबे, मुकेश यादव, यू एल जायसवाल, संजय चौहान, दीपक मूणत आदि मनोनीत किए गए।
