Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

कांग्रेस कार्यकर्ता दिलीप चाकी ने बेरिकेट्स हटाए, कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट को धक्का दिया और शुरू कर दी नारेबाज़ी

-संभावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि सहित जनहितैषी मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी में मंगलवार का दिन सर्वाधिक हंगामेदार व गहमागहमीभरा रहा। 7 अप्रैल मंगलवार को होने वाले नगर निगम के साधारण सम्मेलन से पहले सोमवार को कांग्रेस ने संभावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि सहित जनहित के अन्य कई मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और नगर निगम परिसर पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने मुख्य गेट को बंद कर दिया था और पुलिस ने बैरिकेट्स भी लगाए थे। कार्यकर्ताओं का हुजूम नगर निगम गेट तक पहुंचा। कार्यकर्ता दिलीप कौशल (चाकी) ने बेरिकेट्स हटाए। वही बाद में नारेबाजी करते पूर्व प्रदेश सचिव मंसूर अली पटौदी और महामंत्री राजीव रावत ने गेट को धक्का देकर खोल दिया। जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परिसर में प्रवेश कर गए।
इससे पहले सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चौक पर जमा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में सभी नगर निगम पहुंचे और परिसर का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता के हितों के खिलाफ कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया जाएगा।


प्रदर्शन की सूचना पर नगर निगम प्रशासन ने मुख्य गेट को बंद कर दिया था। पुलिस ने बैरिकेट्स भी लगाए थे।रैली के निगम पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेस नेताओं ने किया संबोधित

पूर्व विधायक में महापौर पर कसा तंज:- नगर निगम परिसर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युकां अध्यक्ष मयंक जाट, शैलेंद्र सिंह अठाना, पार्षद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन शैरानी, मंसूर अली पटौदी और राजीव रावत सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने दशहरे पर रावण दहन में भ्रष्टाचार की बात फिर से दोहराई। उन्होंने तंज कसते मजाकिया लहजे में कहा कि रावण ने मुझे बताया कि मैं केवल राम से जलूंगा। मैं इसलिए नहीं जला, क्योंकि मुझे रावण ने ही जलाना चाहा। रावण के हाथों रावण कैसे जल सकता है।

वर्मा ने किया ज्ञापन का वाचन:- प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन का वाचन कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। संभावित लाइसेंस शुल्क में वृद्धि, वार्डों में सफाई व्यवस्था, सिवरेज योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग। श्वानों की नसबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर हमले किए। संपत्तिकर और जलकर सहित अन्य मुद्दे उठाए गए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि मंगलवार को होने वाले सम्मेलन में टैक्स बढ़ाने सहित कई जनविरोधी प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, सीवरेज और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना अन्यायपूर्ण है, जिसके विरोध में कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.