Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

1.51 लाख रू. व ट्रॉफी जितने उतरेंगी टीमें…RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कल, 14 टीमों के बीच होंगे लीग मैच

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम / रतलाम क्रिकेट का महाकुंभ रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का गुरुवार 26 मार्च की शाम को भव्य शुभारंभ होगा। इस प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आयोजन समिति के संरक्षक महेन्द्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, संयोजक विकास कोठारी यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर, सुनील सारस्वत, सह सचिव राहुल जाधव व कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चेम्पीयन किक्रेट लीग का भव्य शुभारम्भ 26 मार्च की शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा। यह प्रतियोगिता 11 अप्रैल तक होंगी। इसमें 14 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता मे सभी लीग मैच खेले जाएंगे। फाइनल सहित 46 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार, उप विजेता टीम को 75 हजार इनामी राशि प्रदान की जाएगी। सभी मैच में स्व. श्रीमती श्यामा महेन्द्र ओझा की स्मृति में मेन आफ द मैच दिए जाएंगे। प्रतोयोगिता मे मेन आफ दी सीरीज भी प्रदान की जाएंगे। प्रतोयोगिता मे प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे।

आयोजन समिति के परामर्शदाता पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान, रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल, समाजसेवी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, भास्कर दर्पण सम्पादक अनिल पांडेय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, समाजसेवी दिनेश राठौर, राजेश चौहान, पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको, किक्रेट कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने शहरवासियो से शुभारम्भ समारोह में उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.