रेलवे सीनियर डीसीएम व टीम मुंबई में पुरस्कृत…..नॉन फेर एवेन्यू के तहत इस साल 12 करोड़ रुपए प्राप्त की आय
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल में इनोवेटिव आइडिया, मॉल, एटीएम सहित एडवरटाइजिंग के जरिए बेहतर आय प्राप्त करने पर सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी व टीम को मुंबई में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चर्चगेट में हुए आयोजन के पीसीसीएम तरूण जैन के हाथों पुरस्कृत किया गया।
बता दें कि रेलवे के सीनियर डीसीएम श्रीमती केवलरामानी के अधीन कमर्शियल विभाग द्वारा नॉन फेर एवेन्यू (एनएफआर) टीम द्वारा इस वर्ष 12 करोड़ रुपए की अर्निंग की है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा जारी टारगेट को बखूबी पूरा किया गया।

टीम में सेक्शन के सीएमआई बाबर कुरैशी सहित सीनियर क्लर्क द्वारा रतलाम मंडल के स्टेशन परिसर में नवाचार के प्रोजेक्ट तैयार कर विभाग के माध्यम से डीआरएम को प्रस्तुत किए गए। इसमें रतलाम में रेस्टोरेंट, मॉल सहित अन्य स्टेशनों के परिसर में एटीएम, एडवरटाइजिंग सहित अन्य प्लानिंग कर अर्निंग की गई। यही वजह है कि टीम को भी पुरस्कृत किया गया। रतलाम से टीम की ओर से चीफ कमर्शियल क्लर्क (एनएफआर सेल) राकेश अगरावत ने अवॉर्ड लिया।
