Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त

आशीष दशोत्तर (लेखक, साहित्यकार व शायर)।

स्नेह, सहयोग, समर्थन और शुभकामनाएं सफलता में परिणित होती हैं।‌ लगातार 1095 दिनों तक कांधों पर सभी के आशीष की वर्षा हो तो संबल भी बढ़ता है और राह पर चलने की ताक़त भी मिलती है । न्यूज़ जंक्शन 18.काॅम newsjunction18.com ने 3 वर्षों का यह सफ़र अपने सुधि पाठकों के स्नेह और सजक आत्मीयजनों के सहयोग से पूर्ण कर लिया है।
इन 3 वर्षों के सफ़र के दौरान इस पटल पर आपने कभी खुशी और कभी ग़म देखे। कभी किसी सफलता की कहानी तो कभी किसी असफलता के पीछे छुपे हुए दर्द को पढ़ा । कभी तेज़ गति से दौड़ती ज़िन्दगी के बीच मानवता की आवाज़ सुनी। कभी विकास के रथ पर सवार अपने शहर की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी हासिल की । यह सब अचानक और अकस्मात नहीं होता हुआ । इसके पीछे एक सोच कार्य करती रही । एक लंबा संघर्ष तय किया गया। सबके मन को पढ़ते हुए समाज के उत्थान की बात को ध्यान में रखा गया। इस न्यूज़ प्लेटफार्म पर पाठकों ने निरंतर विविध गतिविधियों को पढ़ा – देखा। बीते 3 वर्षों का यह सफर इस बात का गवाह भी है कि समय के साथ चलते रहने और हर एक पल की हलचल को पाठकों तक पहुंचाने के पीछे एक पत्रकार को लंबा संघर्ष करना पड़ता है । यह संघर्ष इन वर्षों के दौरान यहां देखा गया । 3 वर्षों का यह सफर कहने को बहुत कम है मगर उसे नींव के पत्थर की तरह है , जिस पर किसी आलीशान इमारत को खड़ा किया जा सकता है । यह न्यूज़ चैनल अब अपनी इस भावी इमारत को बनाने की तरफ अग्रसर हो रहा है । इस पड़ाव पर आने वाले वक़्त की तस्वीर दिखाई देने लगी है । इस चैनल के ज़रिए आने वाले वक़्त में और अधिक सफलता हासिल की जाएगी। पाठकों को हर दिन एक नए सरोकार से जुड़ने का मौका मिलेगा। इन्हीं कामनाओं के साथ newsjunction18.com के संपादक श्री जलज शर्मा और चैनल की पूरी टीम को बहुत बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.