रेलकर्मी कल डीआरएम ऑफिस इकट्ठा होवें…एक दिवसीय मांग दिवस, विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन करेगी प्रदर्शन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस पर सोमवार को यूनियन के नेतृत्व में मांग दिवस के रूप में एकदिवसीय अखिल भारतीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर नारेबाजी की जाएगी। साथ ही मंडल के प्रमुख पदाधिकारी संबोधित करेंगे। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे बैंक फेडरेशन व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के संयुक्त आह्वान पर भारतीय रेल के विभिन्न कारखानों, स्टेशनों व कार्यालय के बाहर किया जाएगा।
मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी के मुताबिक रतलाम मुख्यालय स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन रहेगा। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ संबोधित करेंगे। इनके अलावा अन्य पदाधिकारी द्वारा भी संबोधित किया जाएगा। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के वृहद स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
यह प्रदर्शन रतलाम के अलावा उज्जैन, इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर, चित्तौड़गढ़, नीमच सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर भी रहेगा। मंडल मंत्री बारठ ने समस्त रेल कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि अपनी मांगों को लेकर आप सभी इस प्रदर्शन में भाग लेवें। प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि रेलकर्मी अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित रहे।
