ये मेरा इंडिया, वतन मेरा इंडिया… रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, रेल संगठनों में भी उत्साह


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने रतलाम स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे को सलामी दी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा शानदार परेड की गई। मंडल रेल प्रबंधक को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इसके बाद श्री कुमार ने सभी रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता के संदेश का वाचन किया। इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 में रतलाम मंडल की अब तक की उपलब्धियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा डॉग स्क्वॉड शो का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। वहीं, रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले रतलाम मंडल के विभिन्न विभागों के 46 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अक्षय कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) के.एल. मीना सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल द्वारा संचालित अरुणोदय बाल मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों के लिए नवस्थापित लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्हें उपहार वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी उपहार प्रदान किए गए।

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कार्यालय पर झंडावंदन:- यूनियन कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी की उपस्थिति में मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने ध्वजारोहण किया। मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, युवा महिला समिति सचिव नामित कुमायूं, पूर्व सहायक मंडल मंत्री सुनील चतुर्वेदी, युवा उपाध्यक्ष रामजीत मीणा, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान,

मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, जैसी बैंक पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, मेडिकल इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव हरेंद्र सिंह यादव, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, अरविंद शर्मा के अलावा पदाधिकारी एवं युवा समिति महिला समिति सक्रिय कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।
ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का आयोजन:- गणतंत्र दिवस एसो. के प्रेम कार्यालय में मनाया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी वर्मा द्वारा की गई। पी.एन.वर्मा मंडल मंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के बारे में प्रकाश डाला। जिन शहीदों ने अपनी कुर्बानी देकर इस देश को आजाद कराया उनको याद किया।

सभी शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर एसो.के मंडल अध्यक्ष अवतार वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके मंडल कोषाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य, नेमीचंद मीना दुजाई, हरिमोहन वर्मा, मनीष जाटव, कमल बड़गोतिया, बीपी बंसीवाल, यशवंत केथवास, रविन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश चौहान, सुरेश मीणा, महेंद्र बोरासी, मनोहर सिंह कवर लाल मौजूद रहे।

