Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

विरोध व उत्सव का संगम…..रतलाम रेलवे स्टेशन महोत्सव: झलका सौ वर्षों का गौरव, परंपरा और प्रगति का अद्भुत संगम, विरोध के स्वर भी गूंजे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन भवन के 100 वर्ष पूर्ण होने के आयोजन में उत्सवी माहौल रहा। लेकिन निमंत्रण को लेकर विरोध के स्वर भी खूब गूंजे। रेल मंत्री सहित रेलवे महाप्रबंधक को शिकायत की बात कहीं गई। आयोजन में अधिकांश तौर पर रेलवे महकमा व अधिकारी ही दिखाई दिए। कलेक्टर मीसा सिंह व एसपी अमित सिंह अल्प समय के लिए उपस्थित होकर चले गए।

रेलवे ने की थी अपने स्तर पर तैयारियां:- हालांकि शताब्दी समारोह को लेकर रेल प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां की थी। इसके मुताबिक रेल परिवार के बीच स्टेशन परिसर में उत्साह, उल्लास जरूर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अतीत को नमन करते हुए की गई। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने रतलाम मंडल में रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और यात्रियों की सुविधा हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहीं।
सांस्कृतिक उत्सव के प्रारंभ में 100 वर्षों के प्रतीक स्वरूप
अतिथियों द्वारा 10-10 के गुच्छों में 100 रंग-बिरंगे बैलून छोड़े गए। स्टेशन परिसर में भव्य रंगोली डिजाइनों, आकर्षक आर्टिफैक्ट्स, स्मृति-सम्पन्न फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।शताब्दी वर्ष वॉल का अनावरण एवं हिलियम बैलून रेजिंग भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव में मंडल के कलाकारों द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी।

दाहोद से आए कलाकारों के आदिवासी फोक डांस ने मंत्रमुग्ध कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तिरंगा हाथ में लेकर बुलेट मोटरसाइकिल पर भारत माता के जयघोष के साथ परेड की। उनके साथ स्काउट-गाइड, सिविल डिफेंस और रेलवे स्कूल के बच्चों द्वारा परेड प्रदर्शन किया गया।

महोत्सव स्थल पर रेलवे से सेवानिवृत्त वरिष्ठ रेलकर्मियों को आमंत्रित उनका तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा स्‍टेशन महोत्‍सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ड्राईंग एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्‍कृत किया गया। डाक विभाग द्वारा रतलाम रेलवे स्टेशन भवन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पोस्टल कवर जारी किया गया। जिसका विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. लीला जोशी तथा अतिथियों द्वारा किया गया।

बुलावे की रस्म अदायगी व निमंत्रण भी नहीं दिया? :- इधर, आयोजन में जनप्रतिनिधियों व रेल संगठन के नेताओं को निमंत्रण को लेकर तवज्जों न मिलने पर विरोध जताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय पूर्व में ही विरोध कर कह चुके है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अंतिम समय आमंत्रण देकर रस्मअदायगी की गई। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के यतेंद्र भरद्वाज ने कहा कि पार्टी के कई पदाधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया। रेल मंत्री को शिकायत की जाएगी। वहीं ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री अजय सिंह ने विरोध जताया। सिंह ने कहा कि बाक़ी संगठनों को भले ही आमंत्रित किया गया होगा। लेकिन उन्हें या ओबीसी संगठन के किसी व्यक्ति को आमंत्रण नहीं दिया। इसकी शिकायत सीनियर डीपीओ सोमनाथ गायकवाड़ को की गई है। महाप्रबंधक तक मामला पहुंचाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.