Logo
ब्रेकिंग
रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू

पार्टी की चमक का प्रकाश, उजियारे का दीप बने ‘प्रदीप’….भाजपा संगठन में मोदी ब्रिगेड तक पहचान बनाने में कामयाब

 

-5 नवंबर 2025 जन्मदिन विशेष

रतलाम। जिले में भाजपा संगठन में उम्दा पकड़ बना चुके जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय अपनी नेतृत्व क्षमता के बूते पर जिले से उभरकर अब प्रदेश व रास्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में कामयाब रहे है।
हालांकि फ़िलहाल भाजपा में आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से संगठन के कामकाज भले ही हलचलों से परे सामान्य है। लेकिन प्रदीप ने पिछले प्रमुख चुनावों में ख़ुद को साबित करने खूब पसीना बहाते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपने खेमें में बेहतर माहौल निर्मित किया। बल्कि उम्मीदवारों की जीत पार्टी की झोली में डालने में अहम भूमिका निभाई। इसमें संगठनात्मक तौर पर सभी वर्गों का विश्वास हासिल किया। वहीं इन्हें शहर की सर्व बाहुल्य ब्राह्मण जाति में भी खासी पैठ मिली है। यह बड़ी बात नहीं है कि शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व उन्हें इसी ब्राह्मण वर्ग को ध्यान में रख विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी का मौका दें।

 

विधानसभा में प्रदेश, लोकसभा में राष्ट्रीय पहचान:-जिलाध्यक्ष पद की भूमिका के बाद से उपाध्याय को अपनी प्रतिभा व संगठन स्तर पर चुनावी कौशल दिखाने का मौका मिला। इन चुनावों में दिनरात पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए 12 से 15 घंटे कमरकश मेहनत की। राजनीतिक सिद्धस्तता का लोहा मनवाया।
इस बात से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बखूबी इत्तेफाक रखता है कि जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सूबे में तालमेल बिठाने में विशेष महारथ हासिल है। चाहे रतलाम शहर की उच्चस्तरीय ख़ेमों की खाई को दुरुस्त करना या निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना हो। इस काम को बख़ूबी से अंजाम देते आए। यही वजह है कि छोटे कार्यकर्ता से लेकर देश के अव्वल नेतृत्व (मोदी ब्रिगेड) तक अपनी पहचान बनाई है।

जन्मदिन पर स्वागत का क्रम:- 5 नवंबर 2025 को जिलाध्यक्ष उपाध्याय के जन्मदिन अवसर पर सुबह से संगठन से लेकर राजनीति तथा इष्टमित्रों के बधाई संदेश का दौर जारी है। उन्होंने केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से लेकर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी से आशीर्वाद लिया। जिला संगठन पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने उपाध्याय का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.