Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

पार्टी की चमक का प्रकाश, उजियारे का दीप बने ‘प्रदीप’….भाजपा संगठन में मोदी ब्रिगेड तक पहचान बनाने में कामयाब

 

-5 नवंबर 2025 जन्मदिन विशेष

रतलाम। जिले में भाजपा संगठन में उम्दा पकड़ बना चुके जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय अपनी नेतृत्व क्षमता के बूते पर जिले से उभरकर अब प्रदेश व रास्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में कामयाब रहे है।
हालांकि फ़िलहाल भाजपा में आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से संगठन के कामकाज भले ही हलचलों से परे सामान्य है। लेकिन प्रदीप ने पिछले प्रमुख चुनावों में ख़ुद को साबित करने खूब पसीना बहाते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपने खेमें में बेहतर माहौल निर्मित किया। बल्कि उम्मीदवारों की जीत पार्टी की झोली में डालने में अहम भूमिका निभाई। इसमें संगठनात्मक तौर पर सभी वर्गों का विश्वास हासिल किया। वहीं इन्हें शहर की सर्व बाहुल्य ब्राह्मण जाति में भी खासी पैठ मिली है। यह बड़ी बात नहीं है कि शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व उन्हें इसी ब्राह्मण वर्ग को ध्यान में रख विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी का मौका दें।

 

विधानसभा में प्रदेश, लोकसभा में राष्ट्रीय पहचान:-जिलाध्यक्ष पद की भूमिका के बाद से उपाध्याय को अपनी प्रतिभा व संगठन स्तर पर चुनावी कौशल दिखाने का मौका मिला। इन चुनावों में दिनरात पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए 12 से 15 घंटे कमरकश मेहनत की। राजनीतिक सिद्धस्तता का लोहा मनवाया।
इस बात से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बखूबी इत्तेफाक रखता है कि जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सूबे में तालमेल बिठाने में विशेष महारथ हासिल है। चाहे रतलाम शहर की उच्चस्तरीय ख़ेमों की खाई को दुरुस्त करना या निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना हो। इस काम को बख़ूबी से अंजाम देते आए। यही वजह है कि छोटे कार्यकर्ता से लेकर देश के अव्वल नेतृत्व (मोदी ब्रिगेड) तक अपनी पहचान बनाई है।

जन्मदिन पर स्वागत का क्रम:- 5 नवंबर 2025 को जिलाध्यक्ष उपाध्याय के जन्मदिन अवसर पर सुबह से संगठन से लेकर राजनीति तथा इष्टमित्रों के बधाई संदेश का दौर जारी है। उन्होंने केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से लेकर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी से आशीर्वाद लिया। जिला संगठन पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने उपाध्याय का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.