मजदूर संघ की पीएनएम…. 8वें वेतन आयोग के पूर्व पदोन्नति का मुद्दा उठाया, रनिंग कर्मचारियों के तबादलों पर कड़ा रुख
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की तृतीय पीएनएम मंडलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई। जिसमें मंडल रेल प्रबन्धक अश्विनी कुमार से कर्मचारियो की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक चर्चा हुई। जिस पर कई मुद्दों पर सहमति बनी।
पीएनएम के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक (सामान्य) श्री अजय ठाकुर जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर वे.रे.म.संघ द्वारा साल, श्रीफल, प्रतिक चिन्ह उल्लेखनीय रेलसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

इन मुद्दों पर बनी सहमति:-
01. रतलाम मंडल में अहमदाबाद पालनपुर लॉबी में 20 सेट क्रू और गार्ड का स्थानांतरण किया जा रहा है जिस पर संघ ने विरोध किया गया। फलस्वरुप गार्डों का स्थानांतरण निरस्त करने का आदेश दिया और लोको पायलट के आदेश रोकने के लिए मुख्यालय से चर्चा जारी है।
02. आठवें वेतनमान लागू होने से पूर्व उच्च वेतनमान के रिक्त पदों की पदोन्नति पर सहमति।
03. ट्रेकमेनो को साईकिल अलाउंस आवेदन करने पर दिया जाएगा।
04. शंभुपूरा इंदौर महू में कैंटीन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
05. लोकल ट्रांसफर पॉलिसी को संशोधन करने पर सहमति बनी।
06. इंजीनियरिंग विभाग में विंटर पेट्रोलिंग को अधिकतम 12 किलोमीटर करने के लिए पेट्रोल चार्ट बनाकर लागू करने पर सहमति बनी।
07. संघ के अनुरोध पर मुंबई हॉस्पिटल इंदौर मेदांता हॉस्पिटल इंदौर एवं अवंती हॉस्पिटल उज्जैन का अनुबंध बढ़ा दिया गया है।
08. लम्बी बीमारी से ग्रस्त कर्मचारी को एब्सेंट होने पर बेनेवलेंट फंड से सहायता राशि देने की सहमति बनी।
09. कैरिज एवं वेगनविभाग में पदोन्नति और सीनियरिटी लिस्ट में हुई गड़बड़ी को सुधार कर जल्द ही नए आदेश जारी किया जायेंगे।
10. रेलवे अस्पताल में मेल वार्ड में बंद पड़े ऐसी को 7 दिनों के अंदर चालू किया जायेगा।
11. काफी समय से लंबित सीआईजी मीटिंग को 10 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा।
12. रेलवे आवासों के मरम्मत कार्यों की शिकायत बिना कार्य किए समाप्त कर दी जाती थी जो आगे से बिना कार्य किये बन्द न किए जाने पर डीआरएम ने सख्त निर्देश दिए।
13. यातायात विभाग के गुड्स गार्ड के विभागीय पदोन्नति के सम्बन्ध मे मुद्दा उठाया, जिसके फलस्वरुप 140 पदो का आंकलन कर अनुमोदन कर शाखा अधिकारी को प्रस्तुत किया गया है। जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
14. टीसीएन-3 (एसी/टीएल) का रेंकर कोटे का अनुमोदन दिया गया।
15. डी.आर.एम. आॅफीस मे केंद्रीकृत एसी आगामी ग्रीष्मकालिन के पूर्व लगाने पर सहमति बनी।
16. रेलवे हाॅस्पिटल मे सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जावेगी, ताकि डाॅक्टरो एवं पेरामेडिकल स्टाॅफ के साथ अभद्र घटना न हो सके।
17. नागदा मे कम्युनिटी हाॅल के लिए एक करोड़ साठ लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
18. टावर वेगन ड्रायवर के रोस्टर पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।
19. फतेहाबाद स्टेशन पावर विभाग के कर्मचारियो के लिए ड्यूटी रुम व आवास के लिए पावर विभाग द्वारा प्रपोजल बनाकर भेजा जायेगा।
20. टेªन मेनेजर को उच्च वेतनमान के पदो पर कार्य करने पर दिए जाने वाले अतिरिक्त मानदेय लगाने हेतु क्रिस साफ्टवेयर मे संशोधन हेतु सहमति बनी।
21. मेघनगर मे पाॅईन्ट्समेन की ड्यूटी रोस्टर 08 घंटे करने हेतु सहमति बनी।
22. पाॅईन्ट्समेन को विन्टर जेकेट शीघ्र प्रदान किए जायेगें।
23. शुजालपुर एवं सीहोर मे लाॅकप डिस्पेन्सरी शीघ्र चालु की जाएगी।
24. मंदसौर मे सिद्धी विनायक (निजी अस्पताल) को रेलवे से अनुबंधित करने पर सहमति बनी।
25. दाहोद के असुरक्षित रेल आवासो की पुनः जांच कर कर्मचारियो को यथावत रहने हेतु आवास आवंटित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर व सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या व चैतन्य चौधरी, सहायक मंडलमंत्री गौरव दुबे व नरेन्द्र सिंह सोलंकी, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, एल.सी.जाखड़़, बापी चैधरी, अमित चोहान, योगेश यादव, प्रहलाद मीणा, चन्द्रेश राठौर, सुशांत कुमार, रविराज परिहार, विजय पाटीदार, शाखा अध्यक्ष संदीप मालवीय एवं संध्या यादव, उषा खीची उपस्थित रहे।
