Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

संघर्षों में तपकर कुंदन बने सोनेर….25 साल के कार्यकाल की रेल सेवा ने बनाया मजबूत, रैली व हड़ताल का हिस्सा रहे, अनैतिक तबादलों के खिलाफ लड़ी लड़ाई

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे आरपीएफ में ख़ाकी पहन यात्रियों की सेवा उपरांत संघर्षों से वास्ता रखने वाले रेलवे कर्मचारी (कार्यालय अधीक्षक) कुंदन सिंह सोनेर अब कर्मचारियों की दुश्वारियों को दूर करने के लिए आमादा है। आगामी जेसी बैंक के चुनाव के लिए खुद एक बेहतर उम्मीदवार की दावेदारी कर इन्होंने डायरेक्टर पद को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की झोली में डालने के लिए कमर कस ली है। संगठन से हरी झंडी मिलते ही चुनावी मैदान में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को हराने में जुटने को तैयार है।

20 साल तक यात्रियों की सेवा:- कुंदन ने रेलवे के 25 वर्षीय कार्यकाल के दौरान 20 वर्ष आरपीएफ में योगदान दिया है। इस दौरान कर्तव्यों के मुताबिक यात्रियों की खूब सेवा की। पिछले 5 वर्षों से रेलवे के टीआरओ विभाग में कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत है। सेवा के संकल्प के साथ ये अब कर्मचारियों के बीच अपने सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाना चाहते है। यहीं वजह है कि मंडल के आला पदाधिकारी से चर्चा कर अपनी बखूबी दावेदारी जताई है।

दो बार उत्कृष्ट अवॉर्ड से सम्मानित:- 25 वर्ष की सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुंदन को दो बार डीआरएम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले वर्ष मंडल सचिव अभिलाष नागर तथा मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के साथ मिलकर रेलवे में हो रहे अनैतिक पूर्ण पीरियोडिकल ट्रांसफर पर रोक लगवाने में अहम भूमिका निभाई है। मजदूर संघ के साथ कई रैली और कई हड़ताल में हिस्सा लिया है। मजदूर संघ के हित में जुड़ कर कार्य किए हैं। यही वजह हैं कि कुंदन आने वाले जेसी बैंक डायरेक्टर पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.