Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें

पीआरकेपी का मंडल अधिवेशन….वक्ता बोले-परिषद तेजी से उभरी, जोन में तीसरे व रतलाम मंडल द्वितीय स्थान बड़ी बात

-गार्ड पुष्पेंद्र पराशर बने मंडल सचिव तो लोको पायलट बने अध्यक्ष

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद 23 फीसदी प्योर मतों के साथ जोन स्तर पर तीसरे संगठन के रूप में उभर कर आई है। जिसमें रतलाम मंडल द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना परचाएम लहराया। यह कर्मचारियों का संगठन के प्रति विश्वास है। यह बड़ी बात है। यह बात माहामंत्री संजय शुक्ला कही। 

वे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के रविवार रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में हुए मंडल अधिवेशन में बोल रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, रामस्वरूप गुर्जर, बीएमएस के जिला मंत्री दिलीप पाटीदार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पश्चिम रेलवे के जोन महामंत्री संजय शुक्ला रहे।

अध्यक्षता संगठन माहामंत्री शिव लहरी शर्मा ने की। अन्य अतिथियों में जोनल अध्यक्ष कैलाश भावसर के अलावा मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, सीनियर डीपीओ कैलाश गायकवाड़ अपस्थित रहे हैं।

अधिवेशन में संगठनात्मक जानकारी दी गई। कि मुद्दों पर विचार विमर्श भी हुआ। इस मौके पर मंडलीय बॉडी में फेरबदल किया गया। इसमें ट्रेन मैनेजर पुष्पेंद्र पराशर मंडल मंत्री नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न मंडल अध्यक्ष व मंडल मंत्री ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें एससी स्एसटी एसोसिएशन मंडल मंत्री पीएन वर्मा, आरसी वर्मा, ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष के अलावा ऑल इंडिया ट्रेन कनट्रॉलर के मंडल सचिव अजीत यादव, अध्यक्ष एमएच खान, वित्त अध्यक्ष निलेश मीणा, रामकेश मीना, नमो नारायण मीना, मनोज दास, नाहर सिंह मीना भी अपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर श्रमिक गीत के साथ शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में जोनल माहामंत्री संजय शुक्ला ने बताया की परिषद 23 फीसदी प्योर मतों के साथ पश्चिम रेलवे में तीसरे संगठन के रूप में उभर कर आई है। जिसमें रतलाम मंडल द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना परचाएम लहराया है। मंडल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि कभी भी किसी कर्मचारी को अवशयकता होने पर सीधे मिलकर समस्या का हल कराएं, बीच की दीवार को हटाए।

कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई

(1) मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पराशर, (२) मंडल अध्यक्ष मुकेश मीना, (३) मंडल अपअध्यक्ष बाबूलाल मीणा, (४) मंडल कोष अध्यक्ष संजय राठौर, (५) कार्यकर्णी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, (६) सहायक सचिव अनिल ओझा, (७) मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा, (८) संगठन मंत्री विकास सोलंकी, (९) सहायक संगठन मंत्री सुरेश मीणा नियुक्त किए गए।

कार्यकारिणी सदस्य

गणेश आवाना एसएससी टएमसी, रवी मीणा लोको पायलट, धरमेंद्र सैनी सहायक, पीसी सोनी ऑफिस कार्यलय अधीक्षक सीहोर, सुजीत कुमार शर्मा रतलाम शामिल किए गए।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश भवरिया ने किया। इसी प्रकार राजकोट, अहमदाबाद, मुंबई, उज्जैन, दाहोद, सीहोर, इंदौर महू से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार राजेश दीक्षित ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.