Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

बच्चों ने बढ़ाया अभिभावकों का मान….सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों के पालक ने फ़हराया राष्ट्रीय ध्वज

-श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित नगर के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने बताया कि मुख्य आयोजन अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी पर हुआ। कक्षा 12वीं वर्ष 2025 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र आदर्श सिंह भदौरिया के पालक विदेश सिंह भदौरिया व गीता भदोरिया ने ध्वज फहराया।

अतिथि स्वागत सरदार अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, हरजीत सलूजा, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधानाध्यापिका कविता कुँवर आदि ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डंग ने कहा कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम देने का प्रतिफल उनके पालकों को मिलता है। जिसकी वजह से आज छात्र भदोरिया के पालक ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व योगा प्रस्तुत किया।

श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में अजीत छाबड़ा ने ध्वज वंदन किया। न्यू रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पर समिति के गुरमीत गुरुदत्ता ने ध्वज फहराया। प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, इंचार्ज मनीषा ठक्कर सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.