Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

बछड़े के शव के साथ विरोध प्रदर्शन…गौवध की आशंका, आरोपी को पकड़ने की दी चेतावनी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अमृत सागर तालाब के सामने कचरे के ढेर में गौ माता के बछड़े का अंग-भंग अवस्था में शव मिला। आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बाजना बस स्टैंड पर बछड़े का शव लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर अधिकारी पहुंचे।

प्रशासन से मांग की है कि जो भी आरोपी है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच बजरंग दल पदाधिकारी द्वारा यह भी संज्ञान में लाकर चेतावनी दी गई। कहा गया कि राजीव गांधी सिविक्स सेंटर के अंदर रात में अवैध तरीके से गौ परिवहन एवं गौ तस्करी होती है। 5 दिन के अंदर अगर अवैध तस्करी करने वालों को वहां से हटाया नहीं गया तो रतलाम बंद किया जाएगा।


मौके पर उपस्थित पदाधिकारी में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक वीनू शर्मा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सहसंयोजक मुन्नू कुशवाह, सहसंयोजक आशु टॉक, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, बजरंग दल सह गौ रक्षा प्रमुख गनी शक्तावत, विद्यार्थी प्रमुख मोनू मराठा, सा विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौर, जिला सह प्रचार पसार प्रमुख रिकी सेन साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम शर्मा, सेवा प्रमुख अनिल रोतेला, सह सुरक्षा प्रमुख नक्श परासिया, प्रखंड एवं खंड के पदाधिकारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.