शहर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मीडिया से रूबरू…. बोले- वोट चोरी के खिलाफ चलाएंगे आंदोलन, आदिवासियों पर अत्याचार बड़े


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम जिले में कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद रतलाम शहर तथा ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर हुए है। शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा तथा ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत सोमवार को पहली बार पत्रकारों से रूबरू होकर उन्होंने सरकार की नाकामी दर्शाई। बल्कि कांग्रेस की आगामी रणनीति के बारे के जानकारियां दी।

जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि जिले में भी पांचों विधानसभा सीट पर वोटर लिस्ट का अध्ययन किया जाएगा। यहां भी वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान किया जाएगा।

शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कहां कि पिछले दो चुनाव में 12 हजार से अधिक नाम काटे गए। वहीं 26 से 30 हजार नए नाम जोड़ दिए गए। फर्जी मतदाताओं व मृत लोगों के नाम हटाने की मांग कर दबाव बनाया जाएगा।

गेहलोत ने आरोप लगाते हुए कहां कि प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में इनके खिलाफ 100881 प्रकरण दर्ज हुए हैं। यहां अपराधों में 10% इजाफा हुआ है।

रतलाम जिले में भी स्थिति गंभीर है। आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासी को नियमों के विपरित सस्ते दामों में बेची जा रही है। मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। 7 दिन में मजदूरी मिलना चाहिए। लेकिन मजदूरों के हाथ मजदूरी नाहक लग रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि युवाओं, महिलाओं और सोशल मीडिया को सक्रिय कर बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस हर स्तर पर लगाने लड़ेगी।

शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहां कि सड़क से लेकर नगर निगम सदन तक जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे। अगले चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाकर जीत के लिए संघर्ष करेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, कांग्रेस नेता पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, यास्मीन शेरानी सहित पार्षद व कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

