Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

छडी़ निशान का सामूहिक पूजन….जवाहर व्यायाम शाला के अम्बर परिवार ने 23 छड़ी निशाना का किया विधिवत पूजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट पहलवान द्वारा वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी के अवसर पर निकलने वाली छड़ी निशान का सामूहिक पूजन किया।

बता दें कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमीं तिथि को गोगा नवमी के रूप में मनाया जाता है। गोगा नवमीं के दिन छड़ी पूजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो गोगा जी महाराज के सम्मान में किया जाता है।

मान्यता है कि छडी़ का पूजन करने से हर मनोकमना पूर्ण होने के साथ धन वैभव की प्राप्ति होती है। गोगा नवमीं से पहलें विधिवत छडी़ पूजन होता है। छड़ी निशान को नगर भ्रमण कराया जाता है। गोगा नवमीं पर वाल्मीकि समाज संगठनों द्वारा शहर में झांकियों का कारवा व छड़ी निशान का ऐतिहासिक चल समारोह निकाला जाता हैं।
गोगा नवमीं पर वाल्मीकि समाज के लोग अपने आराध्य देव गोगा देव की पूजा-अर्चना करते हैं और छड़ी निशान के साथ चल समारोह निकालते हैं। यह आयोजन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर परिसर पर सामूहिक छड़ी पूजन में अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के अश्विन जायसवाल, अम्बर जाट पहलवान, अभिषेक जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान, अमन जाट पहलवान, ईश्वर बाबा, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित जवाहर व्यायाम शाला परिवार के सदस्य एवं वाल्मीकि समाजजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.