Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

डेमू से झोलें में अवैध शराब लेकर उतरें और जीआरपी ने घेरा…. 72 बोतलें शराब जब्त, मौके से आरोपी फ़रार

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर डेमू पैसेंजर से 72 बोतलें शराब झोलें में लिए व्यक्ति उतरें। वैसे ही जीआरपी ने इन्हें जीआरपी ने घेराबंदी की। हालांकि तलाशी के दौरान मौके तीन आरोपी भाग निकले। लेकिन इनके द्वारा लाई 72 बोतलें जब्त की है। बाद में मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।


दरअसल स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर संतोष कोरी के आदेशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने व अवैध मादक पदार्थों व शराब के परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश थे।
जीआरपी थाना रतलाम की टीम द्वारा प्लेटफॉर्म एवं उसके आसपास के क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान जीआरपी टीम द्वारा विशेष सूचना के आधार पर रतलाम रेलवे स्टेशन पर 54 लीटर (72 सीलबंद बोतलें) अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो स्कूटी वाहन भी कब्जे में लिए हैं।

घटना का विवरण:- जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि रतलाम में पदस्थ सब इंस्पेक्टर भूरालाल मंडोड को शराब के बारे में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। इंदौर से आने वाली लोकल डेमू ट्रेन से दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर उतरने वाले हैं। ट्रेन के आगमन पर दो संदिग्ध व्यक्ति भारी झोले व एक नीले रंग के प्लास्टिक कट्टे के साथ प्लेटफार्म से बाहर निकले। पहले से खड़ी स्कूटी (MP 43 ZK 8999) पर शराब लादने लगे। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति दूसरी स्कूटी (MP43 ZK7308) पर उनकी निगरानी करता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा घेराबंदी की कोशिश करते ही तीनों आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने दोनों स्कूटी व अवैध सामग्री को जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

73,800 रुपए का आंकलन :- झोले व कट्टे से विभिन्न ब्रांड की कुल 72 सीलबंद शराब की बोतलें बरामद हुईं है। जिनकी कुल मात्रा 54 लीटर एवं अनुमानित बाजार मूल्य 73,800 रुपए है। साथ ही, घटनास्थल से दो स्कूटी वाहन (MP43 ZK8999 और MP43 ZK7308) भी जब्त की गईं। जिनकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपए है।

टीम में इनकी भूमिका:- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में सउनि भूरालाल मंडोड, प्र.आर. मो. रईस, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, आर. संजय ढाबी, आर. मनीष कटारा एवं आर. गोपाल जमोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया से यह कार्रवाई सफल हो सकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.