Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

कलेक्टोरेट परिसर नारों से गूंजा…..ओपीएस के समर्थक में कर्मचारियों ने की लामबंदी, नुक्कड़ सभा में दिखाया आक्रोश

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने के समर्थन में शुक्रवार कलेक्टर कार्यालय नारों से गूंज उठा। परिसर में जमा हुए सैकड़ों कर्मचारियों ने ओपीएस एवं वरिष्ठता बहाली की मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के पूर्व नुक्कड़ सभा भी की गई। साथ ही ईअटेंडेंस योजना का भी विरोध किया। प्रदर्शन में भाग लेने सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां एडीएम संजय केशव पांडे को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन क्रमशः शैतान सिंह राठौर एवं मिथिलेश मिश्रा ने किया।

प्रदर्शन के पूर्व नुक्कड़ सभा की गई। जिसे कर्मचारी नेता तेजपाल सिंह राणावत, दिनेश बारोठ, डॉ. मुनींद्र दुबे, चरण सिंह यादव, राजीव लवानिया, गोपाल उपाध्याय, जयराज सिंह देवड़ा, नरेंद्र टांक, दीपक राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ,अरुण शर्मा, शैतान सिंह राठौड़, गोपाल बोरिया, जगन्नाथ सूर्यवंशी, दीपक छापरी, प्रतिभा सोनटके, नरेंद्र सिंह चौहान, चरण सिंह चौधरी, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, कैलाशचंद्र पग्गी, इलियास कुरैशी, कमल सिंह सोलंकी प्रमोद पाठक,भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, एस आर सोढ़ी, दीपक सुराणा, आराधना निगुडकर, शरद शुक्ला सहित 25 से अधिक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी ने संबोधित किया। इन्होंने नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन लागू करने का समर्थन किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन दिनेश बारोठ द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.